जौनपुर : विद्युत खम्भे से लड़कर बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर : विद्युत खम्भे से लड़कर बाइक सवार युवक की मौत


केराकत।
नारायण सिंह राही 
तहलका 24x7
               कोतवाली अंतर्गत अकबरपुर पेट्रोल पम्प के समीप बाइक सवार की खम्बे में लड़ने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार स्रायबिरू निवासी उमेश यादव 28 पुत्र रामआसरे यादव खाना बनाने का कार्य करता था। बीती रात को कहीं से घर को वापस आ रहा था के अकबरपुर पेट्रोल  पंप के समीप विद्युत खम्भे से टकरा कर पड़ा रहा। पुलिस को भोर में कही से इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंची सरकी चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को उमेश कहीं से खाना बना कर लौट रहा था। और खम्भे से टकरा गया। उमेश की शादी के कुछ साल ही हुए थे। उसकी एक छोटी बच्ची भी है।परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Comments