जौनपुर : प्रियंका के चुनावी मैदान मे आने से बदला पूर्वांचल का समीकरण - चित्रसेन सिंह
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य व मुम्बई कमेटी के उपाध्यक्ष स्थानीय त्रिकौलिया गांव निवासी चित्रसेन सिंह ने कहा कि प्रियंका जी के चुनाव मैदान मे आने से जहां पार्टी कार्यकर्ताओं मे गजब का उत्साहवर्धन हुआ है। वहीं मतदाताओ मे भी पार्टी के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इसका सर्वाधिक असर पूर्वांचल मे दिख रहा है। जहां लोग सभी पार्टियों को नकार सिर्फ कांग्रेस से विकास की उम्मीद जोड़ना शुरू कर दिए है। उन्हें विश्वास है कि सिर्फ कांग्रेस ही भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त और स्थायी सरकार होगी। जो गरीबो, निरीहो और बेसहारो की बैसाखी बन उनका विकास करेगी।
उक्त बातें मंगलवार को अपने पैतृक गांव मे एक निजी कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए मुम्बई से चलकर आये श्री सिंह ने देर रात पत्रकारो से वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा कि यूपी का पूर्वांचल क्षेत्र भारत की संस्कृति और संस्कार का संवाहक रहा है। लेकिन दुर्भाग्य है कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार लगातार इसकी उपेक्षा कर रहा है। आज भी यहां बेरोजगारी चरम पर है। युवा शक्तियो का उपयोग सही दिशा मे नही हो पा रहा है। उन्हें दिग्भ्रमित कर सुनहले सपने दिखाकर सिर्फ राजनैतिक लाभ लिया जा रहा है। इसका परिणाम है कि आज पूर्वांचल मे अपराध का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। यहां का नागरिक हो या व्यवसायी खुद को सुरक्षित महसूस नही कर पा रहा है। इसी लिए हमारी पार्टी ने पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रियंका जी को दिया है। जिनके आगमन से यहां की जनता गदगद है। वे विकास की उम्मीद के साथ कांग्रेस की ओर निहार रहे है।
श्री सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह जुमलेबाज सरकार है। जो सिर्फ हवा मे सपने दिखाती है। परन्तु वास्तविकता शून्य होती है। पीएम मोदी ने विदेश मे जमा काला धन वापस लाकर प्रत्येक नागरिक को पन्द्रह - पन्द्रह लाख देने का वादा किया था। लेकिन कार्यकाल पूर्ण होने को आ गया। न तो काला धन ही आया और न ही किसी को पन्द्रह लाख रूपये ही मिले। वर्तमान सरकार सिर्फ जुमलेबाजी मे विश्वास करती है। लेकीन उसे अब जनता बखूबी समझ चुकी है। इसका जवाब लोक सभा चुनाव मे उन्हे अवश्य मिलेगा।
लोक सभा चुनाव मे सीट और प्रत्यासियो के सवाल पर उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे सभी अस्सी सीटो पर कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश मे आधे से अधिक सीट कांग्रेस की होगी। केन्द्र मे बहुमत के आधार पर कांग्रेस सरकार बनायेगी। जनता की उम्मीद को दृष्टिगत रख माननीय राहुल गांधी पीएम बनेगे। जो अवश्य ही पूर्वांचल के विकास को एक नया आयाम प्रदान करेगे। उन्होने सपा बसपा गठबंधन पर कहा कि यह दोनो पार्टियों का ग्राफ नीचे खिसक रहा है। वे अलग अलग चुनाव लड़ती तो उन्हे अथिक फायदा मिलता। दोनो पार्टिया स्व हित के चक्कर मे निरंतर अपना मूल भूत जनाधार खोती जा रही हैं।

Comments
Post a Comment