जौनपुर : लायंस क्लब द्वारा किया गया झंडा रोहण
शाहगंज
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x 7
लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ यस यल गुप्ता ने झंडा रोहण कर सलामी दी। वही वर्तमान अध्यक्ष डॉ पी सी चित्रवंशी ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि ये पर्व देशवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है वही अन्य वक्ताओं में मीडिया प्रभारी डॉ तारिक़ शैख़ ने लोगो को इस शुभ अवसर की बधाई देते हुए देश के प्रगति व विकास की बात कही। रविकांत जायसवाल ने सैनिकों को सम्मान करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन मनोज पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपेश जायसवाल, अरुण पांडेय, डॉ सुधाकर मिश्रा, शैलेश्वर गुप्ता जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत मे कार्यक्रम के समापन के बाद लोगों में मिष्टान वितरण किया गया। रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x 7

Comments
Post a Comment