जौनपुर : फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज के स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जौनपुर : फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज के स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
           फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में चलाए जा रहे साप्ताहिक राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।



राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. अमित कुमार, रियाज अहमद व डा. अनामिका मिश्रा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने चयनित गांव डोमनपुर व मजडीहा में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता से होने वाले फायदे व बीमारियों से बचाव के बाबत विस्तृत जानकारी दी।


Comments