जौनपुर : विधायक ललई के प्रतिनिधि सैय्यद उरूज बने प्रदेश सचिव

जौनपुर : विधायक ललई के प्रतिनिधि सैय्यद उरूज बने प्रदेश सचिव



शाहगंज। 
फैज़ान अंसारी 
तहलका 24x7 
                   क्षेत्र के अशरफपुर उसरहटा गांव निवासी समाजवादी पार्टी नेता सैय्यद उरूज अहमद को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राज्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने प्रदेश सचिव मनोनीत किया। सैय्यद  उरूज अहमद कई वर्षों से शाहगंज में पार्टी के लिए सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश सचिव उरूज ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव गांव व सेक्टरों में जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई के प्रतिनिधि सैय्यद उरूज अहमद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किये गये। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने उन्हें नामित किया।

Comments