गाजीपुर : रेल राज्य मंत्री ने किया गया डेमू शेड का उद्घाटन

गाजीपुर : रेल राज्य मंत्री ने किया गया डेमू शेड का उद्घाटन


खानपुर
अंकित मिश्रा
तहलका 24x7
             रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा के द्वारा औड़िहार में डेमू शेड का उदघाटन एवं दुल्लहपुर में टावर वैगन पी.ओ. एच. शेड का शिलान्यास किया गया। 9 अक्टूबर 2016 को संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा ग़ाज़ीपुर जनपद के औड़िहार में डेमू शेड परियोजना की आधार शिला रखी गयी थी। सितम्बर 2016 में पूर्वोत्तर रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना का विस्तृत अनुमान अक्टूबर 2016 में, रु 123.26 करोड़ स्वीकृत किया गया था। (सिविल ₹ 73.38 करोड़ विद्युत ₹ 9.15 करोड़,एस एण्ड टी ₹4.25 करोड़) शेड की योजना 16 डब्बों की डेमू रैंक के होमिंग एवं रखरखाव के लिए बनाई गई है।शुरू की गयी डेमू शेड आज 29 जनवरी 2019 को पूर्ण रूप से तैयार शेड को रेल मंत्री ने उद्घाटन किया। कर्मचारियों के स्वास्थ,आवास, खेलकूद औऱ आधुनिक तकनीकी से कार्य करने की सारी सुबिधा युक्त13.36 एकड़ में फैले परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। लाइट रिपेयर, थ्री टीयर अनुरक्षण, भंडार यार्ड, सर्विस शेड, पिट व्हील लेंथ शेड, पार्किंग शेड के साथ ही पुरी कैम्पस को सौर ऊर्जा से संचालित करने का सिस्टम बनाया गया हैं।रेलवे के महाप्रबंधक सहित रेल अधिकारियों ने रेल राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।।


Comments