वाराणसी : नहीं सुधरी पीएम मोदी द्वारा झाड़ू लगाई हुई गली, गंदगी व दुर्गन्ध से जीना हुआ दुश्वार

वाराणसी : नहीं सुधरी पीएम मोदी द्वारा झाड़ू लगाई हुई गली, गंदगी व दुर्गन्ध से जीना हुआ दुश्वार


वाराणसी
घनश्याम गुप्ता
तहलका 24x7
                नव वर्ष के दूसरे दिन 2 जनवरी को पीएम मोदी द्वार जिस जगन्नाथ गली में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का पूरे देश में शुभारंभ किया गया था कि गली  की स्टोरी सोशल मीडिया और अखबारों को पोस्ट किया था। 2 जनवरी की खबर को संज्ञान में लेते हुए कुछ अख़बारों ने अपने अखबारों में जगह भी दी थी 3 तारीख को कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित नगर निगम जल निगम सहित जिले के आला अधिकारियों ने जगन्नाथ गली का निरीक्षण करके कार्य भी शुरू कराया लेकिन यह कार्य मानक के विपरीत हुआ और फिर यह गली अपने दुर्व्यवस्था की शिकार हो गई आज यह गली फिर बदहाल स्थिति में है।


गत कई दिनों से क्षेत्र का सीवर चोक ले लिया है मेन होल की टंकी गायब है गली का चौका एक बार फिर उखड़ गया है लेकिन सफाई के नाम पर फेसबुक व्हाट्सएप पर फोटो डालने वाले हमारे जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां विकास के नए कीर्तिमान रोज बनाए जा रहे हैं वही इस गली के प्रति घोर लापरवाही आम जनता को कष्ट में डाल रही है। आज 4 दिन हो गया मेन हॉल की टंकी से ढक्कन गायब है ऐसे में अगर कोई बच्चा इस टंकी में गिर जाए तो उसे ईश्वर ही बचा पाएंगे ऐसे में लोगों का कहना है कि हर बात पर व छोटे छोटे कार्यों पर व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपना गुणगान गाने वाले कहां है।


वहीं अगर मोहल्ले में कहीं मकान किसी का बन रहा हो कोई सड़क खोद रहा हो तो पैसा वसूलने के लिए वीडीए नगर निगम के लोग तुरंत पहुंच जाते हैं लेकिन आज 3 दिन से अधिक हो गया मैनहोल का ढक्कन गायब हुए कोई इसे लगाने के लिए नहीं आ रहा है । वहीं मानक के विपरीत काम होने पर जो चौका पिछले दिनों लगाया गया था वह फिर उखड़ रहा है। जागृति फाउंडेशन के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार रामयश मिश्र ने बताया कि विगत 3 सालों से इस गली का इसी तरह से मेंटेनेंस हो रहा है कभी यह गली पूरी तरह से ठीक नहीं हुई क्या यही विकास का मानक है की हर एक हफ्ते में सड़क खोदो और बनाओ और फिर खोदो।


Comments