आज़मगढ़ : डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर माहुल में माहौल गर्म, जमकर हुई तोड़फोड़, 7 घण्टे रहा सड़क जाम

आज़मगढ़ : डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर माहुल में माहौल गर्म,  जमकर हुई तोड़फोड़, 7 घण्टे रहा सड़क जाम



आजमगढ़ ब्यूरो।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
                     जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत माहुल कस्बे मे गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक अर्धविक्षिप्त  युवक द्बारा पुलिस चौकी के सामने स्थित अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ दिया गया। जैसे ही इसकी ख़बर ग्रामीणों को हुई वे आक्रोशित हो गये तथा अम्बेडर समर्थक का हुजूम माहुल बाजार मे इकट्ठा हो गया। अहरौला अम्बारी मार्ग व माहुल पवई मार्ग पर आगजनी करके जाम लगा दिया तथा पुलिस चौकी मे तोड़ फोड़ किया ।कस्बे मे लगे भगवा झंडे व भाजपा नेताओ के पोस्टर समेत यज्ञ मंडप के ऊपर पथराव भी किया। सूचना पर एसपी सिटी कमलेश  बहादुर, एडीएम, एसडीएम फूलपुर ललित कुमार, क्षेत्राधिकारी बूढनपुर रामजनम, क्षेत्राधिकारी फूलपुर रवि शंकर प्रसाद समेत 14 थाने की पुलिस महिला पुलिस व पीएसी बल मौके पर पहुँच कर उपद्रवियों पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया। उपद्रवियों द्बारा प्रशासन की उपस्थिति मे लाठी डंडे लहराये गये तथा तोड़ फोड़ किया गया।



क्षेत्र के माहुल कस्बे मे पुलिस चौकी के सामने अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित है जिसे क्षेत्र के पूरामया पाण्डेय गाँव निवासी अर्धविक्षिप्त युवक आलोक पाण्डेय पुत्र महेंद्र पाण्डेय ने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे प्रतिमा को छतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही सूचना आस पास के अनुसूचित वर्ग के ग्रामीणों को हुई वे आक्रोशित होकर मकसूदिया क्षेत्र के महाप्रधान कैलाश कुमार गौतम, दिनेश गौतम, राहुल राज़, कमला आदि की अगुआई मे इकट्ठा होना शुरू कर दिए। माहुल - अम्बारी मार्ग, माहुल - पवई एवं कुरैशी रोड  मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने ही टायर जला कर जाम कर दिया और बाजार बँद करा दिया। इसके बाद फूलपुर तहसील के अगल बगल के  भीम आर्मी के लोग भी यहाँ आना शुरू कर दिये। तथा हजारों की संख्या मे महिला और पुरुष सरकार और पुलिस प्रशासन के सामने नारे बाजी करते हुये पुलिस चौकी मे पुलिस के सामने  तोड़फोड़ शुरू कर दिया तथा कस्बे के रामलीला मैदान मे स्थित मंदिर, यज्ञ मंडप पर पथराव किया। अम्बारी की तरफ़ से आ रही डायल 100 की पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया । नगर मे लगे भगवा झंडे को उखाड़ने के साथ ही उपद्रवियों ने भाजपा के स्थानीय नेताओ की होडिंग तक फाड़ डाली। भाजपा पिछडावर्ग के गोरखपुर क्षेत्र के कोषाध्यक्ष डाक्टर बृजेश राजभर की क्लीनिक व अँग्रेजी शराब की दुकान पर जम कर पथराव किया। जाम का आलम यह था कि  साइकिल सवार को भी उपद्रवी आने जाने नहीँ दे रहे थे।



जाम की सूचना पर बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर दयाराम भास्कर, पूर्व सांसद बलिराम, बसपा के फूलपुर विधान सभा अध्यक्ष राम केवल गौतम, सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर समेत तमाम नेतागण भी मौके पर पहुंच गए। मूर्ति को तोड़ने वाले युवक पर कार्यवाही व मूर्ति को प्रशासन द्बारा लगवाने की माँग किया। वही पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव को देखते ही सपा की लगी होर्डिंग को लाठी डंडे एवं पत्थर मारकर फाड़ कर फेंक दिया। करीब तीन बजे पुलिस द्बारा मूर्ति को मंगवा कर लगवाया गया । तब जा कर सुबह 8 बजे से लगा जाम करीब तीन बजे समाप्त हुआ।


#  चौकी प्रभारी माहुल ने किया अर्धविक्षिप्त युवक को गिरफ्तार


माहुल में अम्बेडकर प्रतिमा को तोड़ कर घर जा रहे युवक को चौकी प्रभारी माहुल राजेश मौर्या व हमराही समेरिका यादव द्बारा पूरामया पाण्डेय गाँव के समीप से सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे लेकर आ रहे चौकी इंचार्ज से उपद्रवी तत्वों द्बारा हाथापाही की गई। जिसको देख गाँव के लोग भी आक्रोशित हो उठे और उपद्रवी तत्वों से भिड़ गये। किसी तरह से उसे सुरक्षित भेजा गया। जाम से प्रयागराज कुम्भ के लिए जा रहे दर्शनार्थियों को काफी परेशानी हुई। 3 बजे जाम खुलने के बाद कुम्भ जा रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली।


Comments