जौनपुर : टैलेन्ट हंट प्रगति परीक्षा में 500 छात्र - छात्राओं ने किया प्रतिभाग
24 फरवरी को घोषित होगा परीक्षा परिणाम, 3 मार्च को प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
राधा बल्लभ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इमामपुर में सोमवार को टैलेन्ट हंट प्रगति परीक्षा -19 का आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 7 हजार छात्रों में से चुने हुए 500 छात्र - छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। सीसीटीवी की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा आयोजित करायी गयी। परीक्षा से पूर्व संस्था ने प्रत्येक परीक्षार्थी को एक - एक पेन देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
संस्था की चेयरमैन शशी यादव ने प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना, ताकि बच्चे भविष्य में होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पहले से ही अच्छी तरह से तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र - छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें कॉम्पिटिशन की भावना जागृति होती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल प्रथम तीन प्रतिभाशाली छात्रों को क्रमशः लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्टफोन तथा ऊंची रैंक वाले 25 छात्रों को पुरस्कार, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली छात्रों को फीस में छूट का विशेष प्रावधान रहेगा। वाइस चैयरमैन अभिषेक कृष्णा ने बताया कि परीक्षा परिणाम 24 फरवरी को तथा 3 मार्च को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर परीक्षा में सफल प्रतिभागी प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आदित्यनाथ गौड़, परीक्षा नियन्त्रक मयंक तिवारी एवं सूर्यमणि यादव, अभिषेक सिंह, सौरभ यादव, अमित, विजय, संजय आदि लोगों का परीक्षा में सहयोग रहा।


Comments
Post a Comment