जौनपुर : पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों असहायों में बांटा कंबल
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
तहसील क्षेत्र के पक्खनपुर स्थित पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई की माता स्व. बबुना देवी की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। परिवार एवं संबंधियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात लगातार बढ़ रही शीत लहर के चलते गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए गरीब महिलाओं में कंबल वितरित किया गया। ललई ने अपने माता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हीं के आशीर्वाद व प्रेरणा से खुद को आप सभी का जनप्रतिनिधि होना बताया। इस दौरान एवं आसपास के गावों से पहुंची सैकड़ों गरीब व असहाय महिलाओं को संजय यादव एडवोकेट ने अपने हाथों से कंबल वितरित किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मनोज यादव गल्लू, प्रधान समर बहादुर यादव, अफरोज खान पिन्टू, सैयद उरुज, धर्मेंद्र मिश्रा, मिथलेश यादव, ललित दीक्षित, राकेश खरवार आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Comments
Post a Comment