मुम्बई : बसपा नेता अशोक सिंह ने मृतक व घायलों के परिजनों से मिल पोछे दुःख के आँसू

मुम्बई : बसपा नेता अशोक सिंह ने मृतक व घायलों के परिजनों से मिल पोछे दुःख के आँसू



बसपा के महाराष्ट्र प्रभारी अशोक सिंह ने दिया आर्थिक मदद का भरोसा


मुम्बई।
मुकेश सेठ
तहलका 24x7
                विगत दिनों गोरेगाँव पश्चिम के मोती लाल नगर में एक इमारत के मरम्मत के दौरान धराशायी होने के दौरान उसमे दबकर मरने वालों के परिजनों व अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलकर बसपा नेता अशोक सिंह ने दुःख में शामिल होते हुए उनके आँसू पोछे। श्री सिंह ने भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है और वह आर्थिक मदद कर उनकी सहायता करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी मजदूर श्रवण कुमार मंडल, राजू व सुभाष के परिजनों से जौनपुर जाकर मिलकर उनकी आर्थिक सहायता करेंगे। बसपा नेता अशोक सिंह के साथ कपिल बनसोडे, मनोहर रत्न पारखे सहित तमाम लोग सिद्धार्थ अस्पताल गए थे।

Comments