जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के पवई थानान्तर्गत गोधना हमजापुर गांव निवासी विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गम्भीर रुप से झुलस गयी। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कविता (21) पत्नी प्रकाश चंद गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के कारणों की जानकारी नही मिल सकी। चिकित्सकों के मुताबिक 80 प्रतिशत से अधिक जली महिला की हालत नाजुक बताई जाती है।

Comments
Post a Comment