आजमगढ़ : नपं अध्यक्ष एवं एसडीएम ने किया तहसील प्रांगण में नवनिर्मित शौचालय का शिलान्यास
आजमगढ़ ब्यूरो
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
अधिवक्ता सहित कर्मचारियों ने शौचालय एवं पेयजल की समस्याओं से एसडीएम फुलपुर एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पँचायत फ़ूलपुर ललित कुमार को अवगत कराया था। इसे समस्या को गम्भीरता से लेते उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी के प्रयास से तहसील मुख्यालय स्थित तहसील प्रागण में महिला और पुरुष शौचालय का शिलायान्स नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रसाद जायसवाल ने किया। उप जिलाधिकारी ललित कुमार ने बताया कि यह शौचालय चार सेट महिला और चार सेट पुरुष के लिए बनाया जाएगा। इसकी लागत 12 लाख 29 हजार 6सौ आएगी। शिलायान्स के अवसर पर अधिवक्ता, वादकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने शौचालय के निर्माण के लिये उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार की सराहना किया।
उप जिलाधिकारी ललित कुमार ने बताया कि हम स्वच्छता का पाठ गांव और शहर में आम जन को पढ़ा रहे है। फुलपुर तहसील पर चार्ज लेने के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं की तरफ विशेष ध्यान देने का प्रयास किया। इसी प्रयास की एक कड़ी में तहसील प्रागण में शौचालय निर्माण हो रहा है। इंडिया मार्का हैण्ड पम्प लग गया। धीरे धीरे अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार पवन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राम नरायन यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, लालचन्द यादव, नीरज पांडेय, महेंद्र यादव, इंदुशेखर पाठक, रमेश चंद्र शुक्ल, गिरिजेश सिह, राजेश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, प्रकाश यादव, रमेश श्रीवास्तव, आलोक आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment