जौनपुर : गायब युवती के लौटने पर पिता ने दिया नामजद तहरीर
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7.
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आठ महीना पूर्व गायब हुई युवती के लौटने पर पिता ने गांव की महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। युवती के मुताबिक उसके साथ दुष्कर्म के बाद वैश्यावृति के लिए बेच दिया गया। जहां से किसी तरह वो घर पहुंची।
युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ महीने पूर्व युवती घर से लापता हो गयी थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। शुक्रवार को किसी तरह से घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती बताई तो लोगों के होश उड़ गए। पीड़िता के मुताबिक गांव की एक महिला ने बहला फुसलाकर दो युवकों के साथ उसे भेजा था। दोनों युवक उसे लेकर मुम्बई गये। जहां महीने भर उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसे मुम्बई के एक वैश्यालय में जिस्मफरोशी के लिए बेच दिया। किसी तरह से जान बचाकर पीड़िता घर पहुंची। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments
Post a Comment