आजमगढ़ : दो घरों में लाखों की चोरी, लोगों में दहशत

आजमगढ़ : दो घरों में लाखों की चोरी, लोगों में दहशत


अम्बारी। 
अशोक यादव
तहलका 24x7
             क्षेत्र के मकसुदिया गॉव में बीती रात चोरों ने दो घरों का का ताला तोड़कर नगदी, कीमती जेवर, कपड़ा, एवं बर्तन समेत लाखों का चोरी कर लिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगो मे दहशत व्याप्त है।

मकसुदिया गांव के अखिलेश यादव पुत्र  पारस नाथ यादव के घर का ताला तोड़कर कर चोर अंदर घुस गए और बक्से में रखा लगभग 2 हजार रुपया समेम कीमती आभूषण मंगलसूत्र, सोने का चैन, कान का बाली, गले का हार, कान की झाला, पायल, कपड़ा, बर्तन  आदि लाखो का सामान पार कर दिया। 
   
वही इसी गांव के अब्दुल लतीफ पुत्र सज्जाद शेख का मकसुदिया गॉव में रिहायसी मकान है। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर कर बक्से में रखा चार सेट कपड़ा और 25 हजार रुपये नगद उठा ले गये । भुक्तभोगी सुबह नमाज पढ़ने के लिए उठे तो ताला टूटा देख चकित रह गये। इधर उधर देखने पर घर के पीछे बक्सा टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ था। दोनो पीड़ित द्वारा पुलिस को  में लिखित तहरीर दे दिया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

Comments