मुम्बई : रणवीर सिंह,सारा खान व सोनू सूद अभिनीत फिल्म "सिम्बा" ने रिलीज होते ही किया धमाल

मुम्बई : रणवीर सिंह,सारा खान व सोनू सूद अभिनीत फिल्म "सिम्बा" ने रिलीज होते ही किया धमाल



ओपनिंग डे पर ही 27 करोड़ का बिजनेस कर सलमान की दंबग व शाहरुख की जीरो से निकली मीलों आगे


मुम्बई
मुकेश सेठ
तहलका 24x7
                     एनर्जिकल एक्टर माने जाने वाले रणवीर सिंह, सारा खान व सोनू सूद अभिनीत व रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म  "सिम्बा" जो कि "लड़की आँख मारे" जैसे सरीखे गाने से रिलीज पूर्व ही हॉट केक बन चुकी थी ने शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित होते ही पहले ही दिन 27 करोड़ का व्यवसाय का रिकॉर्ड बना डाला।
2018 की बड़ी फ़िल्म में शुमार हो चुकी सिम्बा को फिल्मी पंडित 2019 में भी लंबी रेस का घोड़ा मान बिगेस्ट बिजनेस देने वाली मूवी के तौर पर देख रहे है। रोहित शेट्टी व रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म को करण जौहर समेत 2 और फ़िल्म निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया। रोहित शेट्टी अपने नए नए एक्शन सीन के लिए जाने जाते है उन्होंने अपने इस काबिलियत का इस फ़िल्म में भरपूर उपयोग कर एक जबरदस्त मसालेदार फ़िल्म दर्शको के सामने परोसने में कामयाब रहे है।

कहानी हालांकि दुहराव वाली ही महसूस हुई लेकिन कैसे स्क्रिप्ट, स्क्रीन प्ले, एक्टरों के जबरदस्त अभिनय से मूवी प्रारम्भ से लेकर अंतिम दृश्य तक दर्शकों को सीट से बांध कर रखने में कामयाब रही है। रणबीर सिंह हँसाने रुलाने में कामयाब रहे है तो सारा खान के हिस्से कुछ करने को रहा नही वह सिर्फ शो पीस नज़र आई हालांकि उसमें स्टार मैटेरियल नजर आया। खलनायक के रोल में सोनू सूद ने अपनी मंजी अदायगी से कई जगह सब पर भारी पड़ते भी दिखे। अंतिम में कोर्ट के एक दृश्य में वकील को माँ से जिरह करते हुए कहते है कि "माँ से कोई सवाल नही" इस एक डायलॉग से वो अंत मे दर्शकों की सारी तालियां बटोर ले जाते हैं। इस डायलॉग ने दीवार के उस कालजयी संवाद की याद ताजा कर दी जिसमे अमिताभ बच्चन जब अपने इंस्पेक्टर भाई शशि कपूर से माँ बनी निरुपमा राय के सामने कहते है कि मेरे पास गाड़ी है बंगला है पैसा है तुम्हारे पास क्या है तो शशि कपूर एक वाक्य में भारी पड़ जाते है कि मेरे पास माँ है"।

कुल मिलाकर जहाँ इंडस्ट्री इसलिए ख़ुश है कि साल जाते जाते बड़े बिजनेस से इंडस्ट्री को लाभ होगा तो वहीं दर्शको को भी रोहित शेट्टी स्टाइल कलरफुल एक्शन फिल्म देखने को मिली है। इस फ़िल्म में म्यूजिक तनिष्क बागची ने बैक ग्राउंड म्यूजिक अमर मोहिले ने दिया है तो हिट सॉन्ग मशीन माने जाने वाले गीतकार शब्बीर अहमद ने "लड़की आँख मारे" , टाइटल सॉन्ग सिम्बा व हम तुम जैसे गाने रच कर धूम मचाये हुए है।

Comments