जौनपुर : सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल जी का जन्मदिन
सुशासन दिवस पर नपा प्रांगण में निराश्रित, विधवा, दिव्यांग जनों के पेंशन कैम्प का आयोजन
आयुष्मान भारत का लिफाफा पाकर लाभार्थियों का चेहरा खिला
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
नगर के आजमगढ़ रोड स्थित एक मैरिज हाल एवं नगर पालिका परिषद प्रांगण में अटल ली के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के ऐतिहासिक कार्य पर प्रकाश डालते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने सभी को प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
नगर पालिका प्रांगण में निराश्रित, विधवा, दिव्यांग जनों के पेंशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय से आये अधिकारी अतुल यादव ने सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दिया। इसके पूर्व में सभासद मकसूद अहमद, पूर्व सभासद फूलचन्द, अध्यक्ष पति प्रदीप जायसवाल, अध्यक्ष गीता जायसवाल ने सभी को अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व जीवनी पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नगर पालिका के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लाभार्थी का लिफाफा विशिष्ट अतिथि गीता जायसवाल द्वारा दिया गया। लिफाफा पाते ही सभी लाभार्थियों का चेहरा खुशी से खिल गया।
इस अवसर पर सभासद सन्दीप जायसवाल, श्रेयांश मोदनवाल, अर्पित जायसवाल, धर्मेन्द्र यादव, सर्वेश चौरसिया, हरख चन्द जायसवाल, अजय जायसवाल, रूपेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, विनय सिंह, अजित प्रजापति, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, सुनील अग्रहरि टप्पू , रीता जायसवाल, विजयलक्ष्मी, भुवनेश्वर मोदनवाल समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment