आजमगढ़ : राशन वितरण ईपास मशीन द्वारा अंगूठा सेलेक्ट न कर पाने की प्रधानों की शिकायत पर एसडीएम गम्भीर

आजमगढ़ : राशन वितरण ईपास मशीन द्वारा अंगूठा सेलेक्ट न कर पाने की प्रधानों की शिकायत पर एसडीएम गम्भीर 



राशन वितरण पर जिलापूर्ति अधिकारी एवं प्रधानों की तहसील में हुई बैठक


आजमगढ़ ब्यूरो
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7 
                   जनपद के फूलपुर तहसील प्रांगण स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में फूलपुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों का एक दल संघ अध्यक्ष राम सिंगार यादव की नेतृत्व में मिला। जहां जिलापूर्ति अधिकारी आजमगढ़ भी उपस्थित रहे। प्रत्येक गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के गरीब अंत्योदय पात्रों का आधार लिंक कराने में घोर अनिमितता हुई है।जिससे ईपास मशीन अंगूठा सिलेक्ट नहीं कर पा रही है। और गरीब को राशन नहीं मिल पा रहा है। और गरीब बिना राशन के वापस हो जा रहे है।

इज्दीपुर, हथनोरा, शेखबलिया के प्रधानों ने बताया हमारे यहां सैकड़ो लोग राशन से बंचित रह जा रहे है। शेखपुर पिपरी के प्रधान असलम ने कटौती की बात बताई । 
राशन वितरण आ रही समस्यायों का निदान  जिलापूर्ति अधिकारी ने अति शीघ्र कराने का आश्वासन  दिया। इसके लिए दोनों गाव के कोटेदार अपने गांव के आधार कार्ड लेकर आएंगे ऑपरेटर से सही कराया जाएगा । एसडीएम फूलपुर ललित कुमार ने बताया कि बितरण में कही भी अनिमितता हो आप हमें अवगत कराएं हम सख्त कार्यवाही करेगें। बितरण में अनिमितता बर्दास्त नही किया जाएगा । जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा कि अभी शहरी क्षेत्र में ईपास मशीन सही रूप से काम करना शुरु कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी धीरे धीरे सही हो जाएगा। आप लोग सहयोग करे। हम जल्द ही आप की समस्या का निदान कर देगे। इस अवसर पर रामनयन राजपति, घनश्याम यादव, बाल किशुन, शिव पूजन, पवन जायसवाल, हसानुल्लाह, मो असलम, चंद्रभान यादव, हरिश्चन्द यादव, वेदप्रकाश यादव, सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे ।

Comments