जौनपुर : बढ़ते अपराध व ध्वस्त कानून व्यवस्था ने योगीराज की कलई खोली - डॉ अनुराग मिश्र

जौनपुर : बढ़ते अपराध व ध्वस्त कानून व्यवस्था ने योगीराज की कलई खोली - डॉ अनुराग मिश्र



आम आदमी पार्टी ने किया जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन, सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन


जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
                आगरा में संजली की पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की घटना व महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार, ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था से आक्रोशित आम आदमी पार्टी जौनपुर ने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र ने बताया कि आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था व महिलाओं पर अत्याचार व आगरा में संजली को जिंदा जलाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में योगी सरकार में बलात्कार, हत्या व छेड़खानी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।लगातार बढ़ते अपराध के चलते महिलाएं अपने आप को प्रदेश के हर कोने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। और उनके अंदर डर का माहौल पैदा हो गया है। जो सरकार बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का नारा देती थी वही सरकार आज महिलाओं पर अत्याचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। मिश्र ने कहा कि संजली हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए तथा ऐसे समस मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वारा 3 माह के भीतर निस्तारण कर दोषियों को निश्चित रूप से सजा मिल जानी चाहिए। जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान ने कहा कि कानून व्यवस्था के प्रश्न पर योगी सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है तथा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अब बजरंगबली के जाति बताने पर लग गई है।विधानसभा प्रभारी मड़ियाहूं अजय यादव ने कहा कि बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं।

शाहगंज विधानसभा प्रभारी मोहम्मद गालिब ने कहा कि संजली हत्याकांड ने पूरे प्रदेश व समाज को शर्मसार किया है। हम इसकी निंदा करते हैं। जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को कायम करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। और आगे आने वाले चुनाव में उसे इसका परिणाम भुगतना होगा।आप की नारी शक्ति की जिलाध्यक्ष नंदिनी साहू ने कहा कि जब प्रदेश में बेटियां भाजपा के कुशासन से बचेंगे तभी तो पढ़ेगी। विधानसभा प्रभारी मुंगरा बादशाहपुर मनीष केसरी ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर सरकारी कार्यालयों में निर्देश देकर जबरदस्ती सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उक्त कार्यक्रम में राकेश चतुर्वेदी, कामता प्रसाद सिंह, सुनील यादव, वकील अहमद अंसारी, मनीष केसरी, अजय यादव, बबलू गुप्ता, राजेश यादव, राजेंद्र सिंह, अमरनाथ यादव, दिवाकर मौर्य, हिन्छ नारायण तिवारी, राजित यादव, सुंदरी यादव, तीरथ राज यादव, श्याम लाल पटेल, चंद्रबली सोनकर आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Comments