जौनपुर : शाहगंज को जिला मुख्यालय बनाने के लिए कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दूबे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : शाहगंज को जिला मुख्यालय बनाने के लिए कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दूबे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


श्री दूबे ने विगत 4 अगस्त 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर जिला मुख्यालय बनाने की मुहिम की किया था शुरुआत


एक दशक से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सरकार की उपेक्षाओं के चलते शाहगंज का आर्थिक,भौतिक एवं रचनात्मक विकास बाधित


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
         जनपद की सबसे सशक्त तहसील शाहगंज को जिला मुख्यालय बनाने की मुहिम छेड़ने वाले कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दूबे ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।

बताते चलें कि चार जनपदों को जोड़ने वाली शाहगंज तहसील रेलवे, राजस्व, व्यवसायिक, भौगोलिक एवं आबादी के लिहाज से जनपद की सबसे सशक्त तहसील है। कानपुर के बाद उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गल्ला मंडी के रूप में मशहूर शाहगंज तहसील पूरे जनपद में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली तहसील है। 15 लाख से अधिक आबादी वाली तहसील को जिला मुख्यालय बनाने के लिए कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दूबे ने विगत 4 अगस्त 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर जिला मुख्यालय बनाने की मुहिम की शुरुआत किया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सरकार की उपेक्षाओं के चलते शाहगंज का आर्थिक, भौतिक एवं रचनात्मक विकास बाधित हो रहा है। 10 वर्ष का समय व्यतीत होने के बाद भी इस ज्वलंत मुद्दे पर सरकार संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। इसी बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा गया।

इस दौरान इन्द्रमणि दूबे, एडवोकेट राजदेव यादव, प्रशांत अग्रहरि, जया दूबे, रवि शंकर वर्मा, मोजिबुद्दीन, मंसूर अली, मनोज प्रजापति, अतुल कुमार राजभर, एडवोकेट मो. शारिक खान, ज्ञान चन्द्र, एडवोकेट राजीव कुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments