मुम्बई : अगर वक़्त पर चले पता तो 9 दिन में हो सकता है कैंसर का इलाज" - डॉ पंकज चतुर्वेदी

मुम्बई : अगर वक़्त पर चले पता तो 9 दिन में हो सकता है कैंसर का इलाज" - डॉ पंकज चतुर्वेदी


मुम्बई
मुकेश सेठ
तहलका 24x7
                कैंसर सर्जन डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी ने कैंसर के प्रति लोगों में फैली भ्रांति को दूर करते हुए बताया कि टी.बी. के इलाज में 9 माह लगते है। परन्तु समय पर यदि कैंसर का पता चल जाये तो इसका इलाज 9 दिन में भी सम्भव है। कैंसर रोग विशेषज्ञ ने कहा कि इलाज की अत्याधुनिक तकनीकों के बाद भी लोगों के मन से कैंसर की दहशत नहीं निकल पा रही है। इसी लिए तमाम लोग कैंसर की जाँच के लिए आगे नहीं आते
इस रोग में लोगों की जागरूकता की कमी होने के कारण लोग गलत धारणा की वजह से बायप्सी तक नहीं करते। लोग डरते है कि कैंसर नही है तो बायप्सी से इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। गांव देहातों में तो कैंसर होने के बाद मरीज के बर्तन, बिस्तर तक अलग कर दिए जाते है।

#  इंफ्रास्ट्रक्चर है पर नियत की है कमी - डॉ चतुर्वेदी


डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि तम्बाकू उत्पादों के इस्तेमाल से कैन्सर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लेकिन इसके इलाज के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन है प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में कैन्सर की सामान्य जाँच व कीमोथेरेपी की व्यवस्था होने के बाद भी मरीज़ो को वहाँ लाभ नही मिलता। इसका प्रमुख कारण डॉक्टरों की नीयत होती है। डॉक्टर कैंसर के इलाज के लिए आगे ही नही आना चाहते और बड़े अस्पतालों में कैन्सर मरीज़ो की भीड़ रहती हैं।
कैंसर सर्जन चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि टाटा कैन्सर अस्पताल में आने वाले मरीजों में अधिक संख्या उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर इलाकों से होते है। कैंसर उपचार आसानी से हो इसके लिए हर जगह उपलब्ध कराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार अगले 3 सालों में 3000 बेड्स बढ़ाएगी, कैन्सर एक बीमारी न होकर पारिवारिक विपदा कही जा सकती है।

Comments