जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने बांटे 300 गरीब, असहायों को कंबल
मानव सेवा ही नारायण सेवा है, जेसीआई शाहगंज सिटी की टीम बधाई की पात्र हैं - शैलेन्द्र यादव "ललई"
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
भीषण ठंड को देखते हुए जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर और आसपास के क्षेत्र के करीब 300 असहायों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक शैलेन्द्र यादव 'ललई' ने संस्था को समय रहते कंबल बांटने की बधाई दी।
संस्था के अध्यक्ष जेसी रामजी अग्रहरि ने बताया कि विगत कई वर्षों की तरह संस्था द्वारा इस वर्ष भी बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा नगर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में लाभार्थियों को चिन्हित कर टोकन वितरित किया गया, फिर गांधीनगर कलक्टरगंज में आयोजित कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को कंबल दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र यादव 'ललई' ने ठंड की शुरुआत में ही कंबल वितरित करने पर संस्था की सराहना की और आगे भी ऐसे ही मानव कल्याण के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉ डीसी तिवारी, जेसीआई के नोम कोऑर्डिनेटर जेसी रूपेश जायसवाल और राजकपूर अग्रहरि ने भी संबोधित किया । धन्यवाद ज्ञापन सचिव मनीष बरनवाल और संचालन जेसी सौरभ सेठ ने किया। कार्यक्रम संयोजक जेसी मनोज कुमार रहे ।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी संजय गुप्ता, जेसी दीपक जायसवाल, जेसी अभिषेक अग्रहरि, जेसी आनंद वर्मा, जेसी आशीष प्रीतम, जेसी डॉ तारिक़ शेख, जेसी देवी प्रसाद चौरसिया, जेसी रंजीत साहू, जेसी विकास साहू, जेसी धीरज पाटिल, जेसी विशाल साहू, जेसी सचिन वर्मा, जेसी ज्ञानेंद्र यादव, जेसी नदीम अहमद, जेसी सर्वेश अग्रहरि, जेसी निर्भय जायसवाल, जेसी अविनाश जायसवाल और जेजे धीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे ।

Comments
Post a Comment