लखीमपुर खीरी : 20 हजार का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखीमपुर खीरी : 20 हजार का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे 


लखीमपुर खीरी।
नीरज अवस्थी
तहलका 24x7
         अपराध व अपराधियों पर अंकुश ओलगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान पलिया पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये के ईनामिया शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया 

गिरफ्तार अपराधी निघासन थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी मजहर पुत्र इस्माईल को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, आर्म्स समेत गैंगेस्टर की धाराओं के 13 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है।

Comments