जौनपुर : आरपीएफ व जीआरपी की सक्रियता  के चलते सियालदह एक्सप्रेस से 20 कछुआ बरामद, तस्कर फरार



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में बुधवार की सुबह आरपीएफ व जीआरपी की सक्रियता से 20 कछुआ बरामद किया गया। तस्कर मौके से फरार हो गया। जीआरपी बीस कछुआ बरामद कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह चार बजे ट्रेन संख्या 13152 सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। जिसपर जीआरपी व आरपीएफ टीम जांच के लिए पहुंची। ट्रेन की जनरल बोगी में एक लावारिस बैग पर जवानों की नजर पड़ी। बैग की तलाशी में उसके अंदर से बीस जिन्दा कछुआ बरामद किया। पुलिस ने बरामद कछुओं को वन विभाग की टीम के हवाले करते हुए अज्ञात तस्करों पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Comments