मुम्बई : मुम्बई के डेवेलपमेंट प्लान में 1 लाख करोड़ का घोटाला - पाटिल



विपक्षी नेता विखे पाटिल का सीएम पर सनसनीखेज आरोप


मुम्बई।
मुकेश सेठ
तहलका 24x7
              विधानसभा में विपक्ष के नेता राधा कृष्ण विखे पाटिल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मुम्बई के नए डेवलपमेंट प्लान (डीपी 20124 -34) में तब्दीली करके दिग्गज बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और बिल्डरों के बीच 10 हज़ार करोड़ की डील हुई है। जिसमें पहली किस्त के रूप में 5 हज़ार करोड़ दी जा चुकी है। राधा कृष्ण विखे पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी दिया है कि बिल्डरों के हित मे जो बदलाव किए है उसे 15 दिन के अंदर बहाल करें वरना वे कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगे। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी नेता के आरोप को बेबुनियाद और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि वो आरोप को साबित करें अन्यथा हम उन पर मानहानि का दावा ठोकेंगे।

बताया जाता है कि मुम्बई महानगर की विकास नियमावली 2014-34 में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए है। ये सभी तब्दीली देवेंद्र सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। इनमे टीडीआर, एफएसआई, 2 बिल्डिंगों की दूरी, सड़क विस्तार और भूखण्ड आरक्षण जैसे बदलाव शामिल है। गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी नेता पाटिल ने दावा किया कि मुम्बई के चुनिंदा दिग्गज बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए मुम्बई के  नए डी पी में किये गए बदलाव के सारे सबूत उनके पास है।


#  बीएमसी कमिश्नर पर सौदे का आरोप


राधा कृष्ण विखे पाटिल ने आरोप लगाया कि मनपा आयुक्त अजय मेहता ने बिल्डरों और मुख्यमंत्री के बीच "सौदा" कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बांद्रा, गोरेगाँव और मुलुंड जैसे इलाकों में बिल्डरों को फायदा देने के लिए नए डीपी में बदलाव किया गया है। पहले दो इमारतों के मध्य फायर ब्रिगेड वाहनों को जाने के लिए 9 मीटर का रास्ता छोड़ना अनिवार्य था। इसे अब बदलकर 6 मीटर का कर दिया गया है। इतनी कम जगह में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कैसे आएगी,जाएगी ? झोपड़पट्टी पुनर्वासन परियोजना (एसआरए) के लिए अभी तक 4 एफएसआई दिया जाता था। लेकिन सरकार ने उसमे भी बढ़ोत्तरी कर बिल्डरों को लाभ पहुँचाया।

Comments