आजमगढ़ : साधन सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने पर विचार
आजमगढ़ ब्यूरो
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
जनपद के पवई विकास खण्ड अंतर्गत फदगुदिया (भटपुरा) साधन सहकारी समिति पर रविवार को एक बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष उर्मिला यादव पत्नी अजय यादव ने किया। इस दौरान साधन सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने पर विचार विमर्श किया गया। एडीओ को-आपरेटिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी साधन सहकारी समितियो को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार योजना बना कर काम कर रही है। समिति पर डीएपी खाद मौजूद है। वही समिति के सचिव ब्रजभूषण प्रसाद ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव ने कहा कि खाद समिति पर उपलब्ध है सभी किसान साधन सहकारी समिति से खाद खरीदे। इस अवसर बाबूराम यादव, राम धारी, मोबिन, उदयराज, प्रभात, अनिल आदि लोग रहे ।

Comments
Post a Comment