जौनपुर : नेक कार्य ! पूर्व प्रमुख ने जरूरतमंदों को वितरित किया पांच सौ कम्बल

जौनपुर : नेक कार्य ! पूर्व प्रमुख ने जरूरतमंदों को वितरित किया पांच सौ कम्बल


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
            ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के पति पूर्व प्रमुख रमेश सिंह ने रविवार को क्षेत्र के एक दर्जन गांवों मे पहुँच पांच सौ जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किया। अकबरपुर गांव में आयोजित वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना पुण्य का काम है। उन्होने कहा कि हम गरीबों के हर सुख दुःख में भागीदारी करने के लिए सदैव तैयार हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर हम महसूस करते है कि मानो ईश्वर का आशीर्वाद मिल गया हो। 
उन्होंने मौसम के अनुरूप वस्त्र दान सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होने कहा कि विकास खंड के सभी गावों मे पहुँच कर जरूरतमंदो को कंबल दिया जायेगा। जिसकी शुरुआत कर दी गई है। वे रविवार को सौरइयां, भटपुरा, धिरौली नानकार, खरताबपुर, जमुनियां, मलूकपुर, अहरपुर, सुइथा खुर्द, कानामऊं, गोबरहा, शेरपुर, शेरापट्टी,गांव में पहुंचकर पांच सौ गरीबों को अपने हाथों से कम्बल वितरित किए। इस मौके पर बीडीसी पप्पू सिंह, कौशल, दिनेश, योगेंद्र यादव, तेजबहादुर, लक्ष्मी शंकर, श्री प्रकाश तिवारी, अजीत सिंह, रीगन, गौरव, प्रहलाद गुप्ता सुशील, बच्चा, राजन सिंह आदि रहे।

Comments