जौनपुर : खसरा रुबैला का लगाया गया टीका

जौनपुर : खसरा रुबैला का लगाया गया टीका


तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता 
तहलका 24x7
              बच्चों को शिक्षित करने के लिये सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार करोड़ो रुपया पानी की तरह बहा रही हैं, इसके अलावा सभी के स्वास्थ्य के लिये भी सरकार चिंतित हैं। "सबको शिक्षा सबको स्वास्थ्य" अन्तर्गत सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को सभी  परिषदीय एवं प्राइवेट विद्यालयों पर आंगनबाडी कार्यकत्री व एनम के द्वारा खसरा रुबैला का टीका बच्चों को लगाया गया। तेजीबाज़ार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, माँ दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान, सरस्वती बाल विद्या मन्दिर, माँ विन्ध्यवासनी जूनियर हाईस्कूल सहित क्षेत्र की समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त व गैर मान्यताप्राप्त (अमान्य विद्यालयों) पर 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को खसरा रुबैला का टीका लगाया गया।

इस टीकाकरण के बारे में पूछे जाने पर खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान में शामिल अंजू सिंह (एनम), अवधेश सिंह (आगनवाड़ी कार्यकत्री), संगीता मौर्या (मिनी आगनवाड़ी) ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत खसरा और रुबैला टीकाकरण अभियान शरीर एवं मानसिक विकलांगता और खसरे के लिए, जन्म से अंधापन, बहरापन, कमजोर दिमाग, जन्मजात दिल की बीमारियो को जड़ से खत्म करने के लिए 9 माह से 15(वर्ष) की आयु तक  के लिये सभी बच्चों को टीका लगाने के लिये सरकर द्वारा यह अभियान चलाया गया है। अंजू सिंह( एनम) ने यह भी बताया कि दो सप्ताह के अंदर सभी परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त व गैर मान्यताप्राप्त (अमान्य विद्यालयों) के बच्चों को  विद्यालयों में टीका लगाने का समय मिला हैं इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर टीका लगाया जायेगा फिर गावँ-गावँ तथा घर-घर जाकर सत्र के तहत बच्चों को टीका लगाया जायेगा।

Comments