प्रतापगढ़ : तरुण चेतना के तत्वावधान में "महिला हिंसा विरोधी पखवारा" के तहत कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़ : तरुण चेतना के तत्वावधान में "महिला हिंसा विरोधी पखवारा" के तहत कार्यक्रम आयोजित



माहवारी नहीं शर्म की बात, यह तो है ईश्वर की सौगात - नसीम अंसारी


प्रतापगढ़।
तहलका 24x7
                   जनपद के पट्टी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगरा में अंतरराष्ट्रीय सोलह दिवसीय "महिला हिंसा विरोधी पखवारा" के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस अभियान के प्रभारी हकीम अंसारी ने महावारी स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं महावारी के दौरान नहीं होती है अछूत धर्म के ठेकेदारों द्वारा बनाए गए नियमों को बदलना होगा। यह संभव तभी होगा जब महिलाएं जागरूक होगी। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तरुण चेतना के निदेशक मोहम्मद नसीम ने कहा कि माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है, यह तो एक महिला के लिए ईश्वर की सौगात है। सभी किशोरियों व् महिलाओं को महावारी के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। खाद्य सामग्री खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धुले ताकि संक्रमण की गुंजाइश ना रहे। महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी हैं। इनको भी हर क्षेत्र में मौका मिलना चाहिए। राष्ट्रीय अभियान में अपना समर्थन करें हिंसा मुक्त समाज बनाने में सहयोग दें। सहज शिक्षा परियोजना के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर डाक्टर अच्छे लाल बिन्द ने बताया कि यह कार्यक्रम पट्टी ब्लाक व आसपुर देवसरा के 32 गांव में संचालित किया जा रहा है। जिसमें 1120 महिलाओं को माहवारी स्वच्छता पर जागरुक किया गया। श्याम शंकर शुक्ला, सीताराम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस कार्यक्रम में मंजू, राजकुमारी, कुसुम, चमेला, गीता, प्रमिला रीना देवी, शकुंतला देवी, राकेश गिरी, मुजम्मिल हुसैन आदि लोगों उपस्थित रहे।

Comments