जौनपुर : नारी को पति के जीवन में स्वार्थी नही बल्कि सारथी बनकर रहना चाहिये - विद्यार्थी महाराज

जौनपुर : नारी को पति के जीवन में स्वार्थी नही बल्कि सारथी बनकर रहना चाहिये - विद्यार्थी महाराज


तेजीबाज़ार। 
संदीप गुप्ता 
तहलका 24x7 
               स्थानीय रामचंद्रपुरा गावँ में ग्राम प्रधान कमलाकर मिश्रा के आवास पर मुकेश मिश्रा द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन में आज रविवार को अन्तिम दिन की कथा में कथावाचक पंडित विद्यार्थी महराज ने श्रोताओं को बताया कि सारथी बनी कैकेई ने पति के प्राण की रक्षा किया था कैकेई जब स्वार्थी हो जाती हैं तो पति के प्राण ले भी लेती हैं, देवासुर संग्राम में पति के साथ जाकर रथ के धुरे के टूटने पर अपने हाथ को लगाकर पति के प्राण को बचाने वाली कैकेई जब अपने पुत्र भरत को राजा बनाने के स्वार्थ में आ जाती हैं तो राम को बनवासी पति के प्राण को ले लेती हैं, अत: किसी नारी को पति के जीवन में स्वार्थी नही बल्कि सारथी बनकर रहना चाहिये जिससे परिवार में रामराज्य रह सके, यदि जब पत्नी स्वार्थी हो जाती हैं तो जिस अयोध्या को देखकर कुबेर इन्द्र भी ललचा जाते हैं, उसी अयोध्या को उजाड कर रख देती हैं।

अन्तिम दिन की कथा का रसपान करने जपाकर मिश्र, शाश्वत मिश्र,सुधाकर, हर्षित, राहुल, अच्छेलाल सिंह, मानसी, दीक्षा,  वेदाकर, मुकेश, कमलाकर, जेठू मौर्या, रविकर, सुनीता मिश्र, विनोद सेठ, वशिष्ठ, कल्लू, नागरनाथ, फूलचंद्र मौर्या,नाटे मिश्र, जय प्रकाश मिश्रा, शशिकर,  मनीष मौर्या, खुशी मिश्र, दुर्गावती देवी, अनन्या, पप्पू तिवारी तथा क्षेत्र की महिलायें,पुरुष, युवतियां,बच्चों सहित लगभग सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

Comments