जौनपुर : सेन्ट थॉमस इण्टर कालेज में यातायात जागरूकता शिविर आयोजित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सेन्ट थॉमस इण्टर कालेज में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुए यातायात नियमों के पालन का सुझाव दिया गया।
कालेज के प्रधानाचार्य एंटोनी रोड्रिग्स के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने ट्रैफिक नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि यदि नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए तो देश में सड़क दुर्घटनाओं को बहुत कम किया जा सकता है। जागरुकता शिविर को एसआई शितलूराम ने संबोधित करते हुए छात्रों को यातायात के नियमों व यातायात चिन्हों के बाबत विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में कालेज के अध्यापक एखलाक अहमद को उर्दू भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिविर में राजेश गुप्ता, अजय सिंह, साइमन पीटर, पवन अग्रहरि, राजेश जैकब, मोनिका, अनिल सिंह, गरिमा पाण्डेय समेत छात्र, अध्यापक व अभिभावक प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment