जौनपुर : वृद्ध हुआ जहरखुरानी का शिकार, 50 हजार नकदी समेत मोबाइल व बैग जहरखुरानों ने किया पार

जौनपुर : वृद्ध हुआ जहरखुरानी का शिकार, 50 हजार नकदी समेत मोबाइल व बैग जहरखुरानों ने किया पार 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7

               कमाकर घर लौट रहे वृद्ध को जहरखुरानों ने ट्रेन में अपना शिकार बना लिया। जिसके बेहोश होने के बाद जेब में रखा 50 हजार नकदी समेत मोबाइल को लेकर फरार हो गए।                 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी लालजी (55) पुत्र स्व. राम गरीब दिल्ली में नौकरी करता है। जो शुक्रवार को दिल्ली से ट्रेन नम्बर 12226 कैफियत एक्सप्रेस पकड़कर अपने घर मालीपुर आ रहा था। फैजाबाद के समीप जहरखुरानों ने वृद्ध से दोस्ती कर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बेहोश हो जाने पर नगदी, मोबाइल व बैग लेकर फरार हो गये। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतारकर स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश आने पर भुक्तभोगी ने आपबीती बताई। घटना की सूचना पर परिजन स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचे।


Comments