संत रविदास नगर : जब तक सूरज चांद रहेगा सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम रहेगा - ज़ाहिद बेग

संत रविदास नगर : जब तक सूरज चांद रहेगा सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम रहेगा - ज़ाहिद बेग



संत रविदास नगर 
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7 
                    देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को उनके आदर्शो सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लेते हुए पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग ने कहा कि लौह पुरुष के पद चिन्हों पर चल कर ही देश की तरक्की संभव है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अपने जीवन काल में देश को दिशा देने का काम किया। पूर्व विधायक ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है की देश में भ्रष्टाचार, अराजगता, महिला उत्पीड़न को दूर करने के लिए राजनीतिक व समाजिक कार्यकर्ताओं को त्याग की भावना से कार्य करने की जरुरत है। दिखावा से निजी लाभ से ऊपर उठकर समाज हित के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारों नीतियों को आत्मसात कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति चंद स्वार्थी लोगों के चलते दयनीय होती जा रही है।जनता दुखी व चिंतित है।गरीब असहायों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है जबकि देश के महापुरुषों ने समाज के सबसे पिछड़े हुए लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का सपना देखा था। लेकिन आज स्वार्थी लोगों के चलते अमीर गरीब में ही खाई बढ़ती जा रही है।अमीर और अमीर व गरीब और गरीब होता जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि समाज में परिवर्तन गरीब असहाय की मदद व उत्थान के लिए स्वार्थी लोगो को दरकिनार करना होगा।उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की विचारों नीतियों पर चलने की शपथ ली। साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में सपा गठबंठन की जीत दिलाने में कार्यकर्ताओं को एकजुट हो जाने का आह्वान किया।
































Comments