जौनपुर : दीपावली की खुशियों को चार चांद लगा रहा मेले का आयोजन - खुशबू जायसवाल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
प्रकाश पर्व दीपावली को आकर्षक और खुशनुमा बनाने के लिए नगर के प्रसिद्ध निहारिका ब्यूटी पार्लर के प्रांगण में आकर्षक मेले का आयोजन किया गया है। 30 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक चलने वाले मेले में लोगों की सुविधाओं व खुशियों का भरपूर ध्यान रखा गया है। मेले की आयोजक खुशबू जायसवाल ने बताया कि मेले में घरेलू सजावट के सामान, बंधनवार तोरण, श्रीलक्ष्मी चरण, गणेश मूर्ति, शुभ लाभ, फैंसी दीपक, मोमबत्ती, एलईडी लाइट, लिफाफा व तोरण सहित सभी सामान लोगों को एक ही छत के नीचे कम कीमत व उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हो जाने से लोगों के समय व पैसे की बचत हो रही है। जिससे उनकी खुशियों में चार चांद लग रह है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस तरह का पहला आयोजन है। लोगों को मेले की आकर्षक वस्तुऐं कम दाम पर मिलने से लोगों को मेले का आयोजन खूब रास आ रहा है। लोगों की बढ़ती भीड़ मेले की सफलता की कहानी खुद व खुद बयां कर रही है। उन्होनें कहा कि क्षेत्रीय लोगों को नयी नयी विधाओं से परिचित कराना, उनकी जरूरतों व खुशियों को चार चांद लगाना ही मेले का असली मकसद है। जो अपने उद्देश्य में पूरी तरह से सफल होता नजर आ रहा। इसके लिए मैं लोगों से मिल रहे स्नेह, सहयोग व समर्थन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।


























Comments
Post a Comment