जौनपुर : पूर्व प्रीआरडी परेड शिविर के चयन में फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज के धीरज यादव प्रथम

जौनपुर : पूर्व प्रीआरडी परेड शिविर के चयन में फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज के धीरज यादव प्रथम



पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद के 6 महाविद्यालयों से आगामी गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र लहरायेंगे परचम


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले परेड से संबंधित सीआईडी राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन तीन अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक संपन्न होगी जिसमें जनपद के कुल 6 कालेजों से छात्र-छात्राएं पूर्व फ्री आईडी शिविर रांची में आयोजित है। जिसमें सभी छात्र प्रतिभाग करेंगे। गुरुवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों के छात्र आरडी परेड के लिए प्रतिभा किया। जिसमें जनपद के छह महाविद्यालयों के बच्चों को चयनित किया गया है जिसका शिविर झारखंड के रांची में लगेगा।
फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद शाहगंज के बी. काम तृतीय वर्ष के छात्र धीरज कुमार यादव प्रीआरडी प्रेड के लिए हो चयनित छात्रों में प्रथम स्थान पर रहे। अब 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक राॅची झारखंड में इनका प्रशिक्षण होगा फिर अंतिम चयन किया जाएगा। धीरज की इस प्रथम सफलता के लिए उसे व महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारीयों को कालेज प्राचार्य डा. तबरेज आलम, सर सैयद अहमद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम समेत विद्यालय प्रशासन ने उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
चयनित छात्र-छात्राओं में फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज के धीरज कुमार यादव प्रथम स्थान पर रहे, वहीं क्रामश: राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के दीपक मौर्या, तिलकधारी पीजी कालेज के सत्यम चतुर्वेदी, तिलकधारी महिला महाविद्यालय की ममता चौबे, सहकारी पीजी कालेज मिहरावां की प्रतीक्षा यादव व मो. हसन पीजी कालेज की रोशनी जायसवाल गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Comments