सुल्तानपुर : शिव नाथ वर्मा स्मारक पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
अखण्डनगर
दीपक जायसवाल
तहलका 24x7
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी सीमा पर स्थित शिव नाथ वर्मा स्मारक पीजी कॉलेज देवनगर खानपुर पिलाई के तत्वावधान में द्वारा "स्वच्छता ही सेवा है" कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री श्याम बहादुर वर्मा एवं रमेश प्रकाश वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली निकटतम ग्राम सभा रामपुर, खुशामदपुर एवं बसंतिया के ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिस का समापन महाविद्यालय के निकट मां दुर्गा मंदिर के परिसर नाली आदि की सफाई सफाई के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ हीरा लाल यादव, प्रेमा यादव, विजया शंकर, सौरभ कुमार गुप्ता समेत अन्य विभिन्न प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment