आजमगढ़ : नगर को स्वच्छ बनाने के लिए गांधी जयंती से बन्द करे पोलोथिन का प्रयोग - ललित कुमार

आजमगढ़ : नगर को स्वच्छ बनाने के लिए गांधी जयंती से बन्द करे पोलोथिन का प्रयोग - ललित कुमार


व्यापारी बन्धु, सामाजिक सरोकार रखने लाले बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपील, सहयोग मिला तो 15 दिन में नगर होगा साफ सुथरा -  शिवप्रसाद जायसवाल


छुट्टा पशुओं विचरण करने  पर पशुस्वामी को लगेगा 500 जुर्माना, किसी प्रकार की कोताही सम्भव नहीं


आजमगढ़ ब्यूरो।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
           जनपद की तहसील फूलपुर के सभागार में शुक्रवार की अपराह्न उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पाॅलिथीन नियंत्रण, स्वच्छता अभियान को लेकर व्यापार मंडल, सर्राफा एसोसिएशन, नगर के प्रबुद्धजनों व सभासद की एक आवश्यक बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ललित कुमार ने कहा कि सभी ब्यापारियों व नगर के सम्मानित लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया कि नगर को स्वच्छ रखने की सभी की जिम्मेदारी बनती है। सभी लोग पाॅलिथीन का प्रयोग बन्द कर दें। गांधी जयंती से सभी व्यापारी व नगर के प्रबुद्धजनों को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सर्वप्रथम पाॅलिथीन का बहिष्कार कर अन्य लोगों को भी जागरुक करे पाॅलिथीन न ही बेचे और न ही पाॅलिथीन में समान दे। तभी नगर स्वच्छ और साफ सुथरा रह सकेगा । इस अभियान में हम सभी को एक साथ होकर साफ सफाई करनी है। बाजार में अगर छुट्टा पशुओं का विचरण हुआ तो पशुस्वामी से 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। बैठक में कस्बा के शनिचर बाजार में लग रहे सब्जी मंडी को किसी उचित स्थान पर  किये जाने की भी चर्चा की गई। क्योंकि सुबह स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। मंगलबाज़ार में आये दिन ठेलों के लगने से हो रहे जाम से निजात पाने के लिए व्यापार मंडल व सभासदों ने बैठक में कहा कि यदि ठेले हट जाए तो मंगलबाज़ार में ग्राहकों को आने जाने में सुविधा हो जाएगी। फ़ूलपुर हमेशा बुधवार को बन्द रहता है परन्तु कुछ व्यापारी बुधवार को भी अपनी दुकानें खोलते है। इसलिए सभी व्यापारियों से बुधवार को बाजार बन्द रखने की अपील की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल ने कहा कि साफ सफाई में सभी का सहयोग मिलेगा तो 15 दिन में नगर में एक भी कूड़ा नही दिखेगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रेम कुमार पांडेय, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज सेठ डिम्पल, संदीप यादव , अभय सिंह लालू, सुशील जायसवाल, अशरफी लाल सेठ, अखिलेश सोनकर, संजय जायसवाल, हरिश्चन्द्र सोनी, मो आबिद, सोनू सोनकर, जयप्रकाश जायसवाल, अंशुमान जायसवाल, राजेश गुप्ता, राहुल आदि लोग रहे ।

Comments