जौनपुर : रोडवेज परिसर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने किया स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

जौनपुर : रोडवेज परिसर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने किया स्वच्छता के प्रति किया जागरूक


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                     नगर के रोडवेज परिसर में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजहर गुलाब ने पूरे भारत में दो अक्टुबर के बाबत चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया। वहीं रोडवेज परिसर में सफाई कर लोगों को यह संदेश दिया कि भारत को स्वच्छ भारत बनाने में हमारे प्रधानमंत्री के सपने को हम सब मिलकर साकार करेंगे।
 इस मौके पर उपस्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री नजमी जौनपुरी, डाक्टर बादशाह रिजवी, जिला मंत्री शबनम रिजवी महिला मोर्चा, जिला मंत्री राजमती सरोज, जिला सदस्य सीमा जायसवाल, सुषमा, रीना, अली रजा, सादिक बशर, शिवशंकर पाल के साथ अन्य सदस्यों ने रोडवेज परिसर व सुल्तानपुर रोड पर साफ सफाई कर लोगों को जागरुक किया।

Comments