आजमगढ़ : कोटेदारों ने मुख्यमन्त्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
आजमगढ़ ब्यूरो
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कैफी आजमी पार्क में मंगलवार की अपराह्न उचित दर विक्रेताओं की एक बैठक हृदय नारायण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आल इंडिया फेयर प्राइज डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान गत 21 सितंबर से आंदोलनरत है। आंदोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। उप जिलाधिकारी ललित कुमार ने कोटेदारों के मांग पत्र को पढ़कर कोटेदारों को आश्वासन दिया कि आप लोगो के मांगपत्र को मुख्यमंत्री कार्यालय प्रेषित कर दिया जाएगा।
मांग पत्र में कोटेदारों ने 25000 रुपया मासिक मानदेय, 200 रुपये प्रति कुंतल कमिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत डोर स्टेप डिलवरी का प्राबधान को लागू किया जाय। लदाई उतराई व्यय का भुगतान, गोदाम भाड़ा व बिजली बिल आदि की व्यवस्था कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रो में प्रधान सदस्यों से सत्यापन बन्द करा कर विभागीय स्तर पर सत्यापन कराया जाय। गोदामों से शत प्रतिशत खाद्यान की निकासी तौलकर तथा बोरी का वजन भी दिलाया जाय, पूर्व का बकाया बाल पोषाहार, चीनी का बकाया एवं भाड़ा कोटेदारों के खातों में दिया जाय। इस अवसर पर जय प्रकाश यादव, राम सागर, बिष्णुदत्त, राजबली, महेंद्र सिंह, हरिलाल, मनोज कुमार, चन्द्रबली, लालता प्रसाद सहित दर्जनों कोटेदार उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment