जौनपुर : बंदी को सफल बनाने की व्यापारी बंधुओं से अपील - पवन गुप्ता
जलालपुर।स्वतंत्र वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला मैदान में बुधवार की पूर्वाह्न जलालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह 'इंदू' के निर्देश पर महंगाई तथा व्यापारियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में 28 सितंबर को होने वाली बंदी को सफल बनाने के लिए अपील की गई।
त्रिलोचन व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार में लगातार हो रहे पेट्रोल-डीजल आदि की महंगाई तथा जीएसटी के नियमो एवं अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से छोटे छोटे व्यापारियों का सैंपलिंग करके प्रताड़ित करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर यह प्रदेश व्यापी बंदी की आहुत की गई है। जिसमें दवा, मिठाई, सब्जी, चाय, पान सहित समस्त दुकाने पूर्णतः बंद रहेंगी।
इस अवसर पर गुतवन (मड़ियाहूं) बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, सरकोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम यादव, पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद यादव, थानागद्दी के महामंत्री मुकेश जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुल्तान अली, मीडिया प्रभारी गणेश ठठेरा, मोहम्मद जहीर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment