जौनपुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर 28 सितंबर को प्रदेश बंद तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहगंज ने व्यापारी साथियों से किया सहयोग की अपील
जौनपुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर 28 सितंबर को प्रदेश बंद
तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहगंज ने व्यापारी साथियों से किया सहयोग की अपील
शाहगंज।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह 'इन्दू' के आह्वान पर आगामी 28 सितम्बर को जनपद में पूर्णतः बन्दी रहेगी। प्रदेश व्यापी हड़ताल के बाबत तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहगंज के व्यापारियों की एक अहम बैठक लोहा मंडी स्थित स्थानीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने किया। वहीं संचालन महामंत्री श्यामजी गुप्ता ने किया।
तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहगंज के महामंत्री श्यामजी गुप्ता ने बताया कि खुदरा व्यापारियों की समस्या, जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैम्पलिंग, आयकर व आॅनलाइन ट्रेडिंग के कारण आ रही समस्याओं जैसी कुल ग्यारह बिन्दुओं पर व्यापारी बन्धुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के निदान के लिए देश भर के व्यापारिक संगठन सरकार को समय-समय पर ज्ञापन, धरना प्रदर्शन कर मांग करते रहे है। समस्या के निदान का कोई भी ठोस कदम सरकार की तरफ से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में देश भर के प्रमुख व्यापारी नेताओं के विचार-विमर्श उपरांत कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स ने जहां 28 सितम्बर शुक्रवार को भारत बंद का एलान किया है। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश बंद का निर्णय लिया है।तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहगंज ने नगर के सभी व्यापारियों से प्रदेश व्यापी हड़ताल में सहयोग की अपील किया है। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुशील सिंह, गुलाम साबिर, सुनील बरनवाल, कमलेश अग्रहरि, जयप्रकाश अग्रहरि, समीर मोदनवाल, शानू आदि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment