आजमगढ़ : किसानों द्वारा अवशेष न जलाने की जागरूकता के लिए 1 अक्टूबर को जनता इन्टर कालेज अम्बारी में पेंटिंग प्रतियोगिता
आजमगढ़ : किसानों द्वारा अवशेष न जलाने की जागरूकता के लिए 1 अक्टूबर को जनता इन्टर कालेज अम्बारी में पेंटिंग प्रतियोगिता
गांधी जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान विजेताओं को एसडीएम करेंगे सम्मानित
आजमगढ़ ब्यूरोसिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जनता इंटर कालेज अम्बारी में 1 अक्टूबर को तहसील स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। किसानों को अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिग प्रतियोगिता का परिणाम 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर घोषित किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी ललित कुमार ने बताया कि कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ रेज्डू (अवशेष के सीटू प्रबंधन के लिए कृषि मशीनीकरण का संवर्धन) योजनांतर्गत फसल का अवशेष न जलाने के लाभ को कृषकों के मध्य जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनता इन्टर कालेज अम्बारी में 1अक्टूबर सोमवार को आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगी ब्रश, पेंट और पेंसिल साथ में लाये। चार्ट आयोजक के तरफ से दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को 2 अक्टुबर मंगलवार गांधी जयंती स्वच्छता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पुरस्कृत किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि फसल का अवशेष न जलाने जाने की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार 5 सौ, तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये होंगे।

Comments
Post a Comment