जौनपुर : योगी राज में क्राइम के सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग, चार दिनों में हुई वारदातों के चलते क्षेत्र सुर्खियों में
जौनपुर : योगी राज में क्राइम के सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग, चार दिनों में हुई वारदातों के चलते क्षेत्र सुर्खियों में
महिला व बच्चों को बंधक बना बदमाशों ने नकदी जेवर समेत 3 लाख रुपये लूटे
शाहगंज।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
चार दिनों से क्षेत्र में अपराध की बाढ़ आ जाने से क्षेत्र सुर्खियों में बना हुआ है। योगी राज में क्राइम के सेंसेक्स ने लम्बी छलांग लगाई है। अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बताते चलें कि बीते बुधवार की रात नगर के सेंट थॉमस रोड स्थित एक अध्यापक के घर से चोरों ने नकदी जेवर समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये पार किया था तो वृहस्पतिवार की पूर्वाह्न क्षेत्र का पटैला बाजार दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा था। वहीं शुक्रवार की मध्याह्न एक व्यवसायी फोन पर मिल रही जान से मारने की धमकी से पीड़ित स्थानीय कोतवाली पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने कप्तान से मिलने का सुझाव दे बैरंग लौटा दिया। वहीं शुक्रवार की देर रात नकाबपोश बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर महिला व बच्चों को बंधक बना नकदी व जेवर समेत 3 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया।

बीबीगंज संवाद सूत्र दीपक चौरसिया के मुताबिक महिला व बच्चों को असलहे के बल पर आतंकित कर नकाबपोश बदमाशों ने सभी को बंधक बनाकर नकदी व जेवर समेत लगभग 3 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दिया है। कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अर्गुपुर कलां के धौरहरा पुरवा निवासी कोटेदार रामदास यादव के घर शुक्रवार की देर रात 4 नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते से अमरूद के पेड़ के सहारे छत के रास्ते घर में प्रवेश किए। उस समय राम दास की बहू चन्द्र कला यादव (32) पत्नी कृष्ण कुमार यादव अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। नकाबपोश बदमाशों ने महिला व बच्चों को असलहे से आतंकित कर उनका हाथ पांव बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद पूरे घर में जमकर लूटपाट की।
भुक्तभोगी चन्द्र कला के मुताबिक 32 हजार नकदी व जेवर समेत लगभग 3 लाख रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गए। उसका पति कृष्ण कुमार यादव ताखा पश्चिम में एक मोबाइल टावर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है घटना के समय उसके पति की रात की पाली की ड्यूटी थी और परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर दूसरे मकान में थे। जब पति शनिवार की सुबह ड्यूटी से लौटे तब जाकर घटना की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को हुई। उसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
Comments
Post a Comment