जौनपुर : पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

जौनपुर : पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

"व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर अटल कलश यात्रा को किया नमन"

जलालपुर।
स्वतंत्र वर्मा
तहलका 24x7
                         क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता व व्यापारियों ने बाजार में गेट बनाकर हाथों में पुष्प लेकर सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर श्रद्घांजलि अर्पित किया।उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने खुद संचालन किया। कलश यात्रा बाजार में प्रवेश करते ही अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहे के नारे से गूंज उठा। पुष्प अर्पित करने वालों में मीडिया प्रभारी चन्दन सेठ, हृदय नारायण मिश्रा, जटाशंकर सिंह, नन्हे अग्रहरि, चुनमुन सिंह, विनय वर्मा, संजय सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व अटल कलश यात्रा का जलालपुर चौराहा, मकरा चौराहा तथा अन्य जगहों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्घांजलि अर्पित किया।

Comments