जौनपुर : केरल त्रासदी में ज़ेब्रा फॉउन्डेशन ट्रस्ट ने किया 50 हजार रुपये का योगदान

जौनपुर : केरल त्रासदी में ज़ेब्रा फॉउन्डेशन ट्रस्ट ने किया 50 हजार रुपये का योगदान

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  केरल त्रासदी बाढ़ पीडितों के सहायतार्थ जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फॉउन्डेशन ट्रस्ट ने गत दिवस नगर के प्रमुख छविगृह केवल डी डी प्लेक्स में फ़िल्म "गोल्ड" के चैरिटी मूवी स्क्रीनिंग में नगर के संभ्रात जनों ने केरल जलप्रलय एवं बाढ़ की विनाशलीला में अपनी जान गवां चुके सैकड़ों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने फीता काटकर किया।

ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि इस चैरिटी मूवी स्क्रीनिंग कार्यक्रम के माध्यम से ज़ेब्रा फॉउन्डेशन ट्रस्ट ने रुपये 50 हजार रुपये का योगदान केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, श्याम मोहन अग्रवाल भाजपा नेता, राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विजयंत सोन्थलिया, अमरनाथ सेठ, मानिक चंद्र सेठ, मधुकर तिवारी, अश्वनी सहगल, संजय अस्थाना, जय प्रकाश जायसवाल, गणेश साहू, संजीव मोहन अग्रवाल, अरविंद बैंकर, नरेश सिंह, मो.तौफीक, सरदार मनमोहन सिंह, राधेरमन जायसवाल, नीरज शाह, ओमप्रकाश यादव, शाकम्बरी नंदन, सनी जायसवाल सहित महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी रही।

Comments