आजमगढ़ : प्रख्यात समाजसेवी डॉ. नन्द किशोर यादव की स्मृति में मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित

आजमगढ़ : प्रख्यात समाजसेवी डॉ. नन्द किशोर यादव की स्मृति में मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित

फूलपुर।
विरेन्द्र यादव
तहलका 24x7
             प्रख्यात समाजसेवी डॉ. नन्द किशोर यादव की स्मृति में शनिवार की रात फुलपुर कस्बा में मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने अपनी रचनाओ के रसधार से श्रोताओ को रातभर भिगोते रहे। मुशायरे का उदघाटन पूर्व विधायक हाफ़िज़ इरशाद और सामाजिक कार्यकत्री हिना देसाई ने शाम रोशन कर किया। इस दौरान शायरों, कवियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
हाफ़िज़ इरशाद ने कहा कि डाॅ. नन्द किशोर यादव  जीवन भर समाज सेवा में समर्पित रहे। हिना देसाई ने कहा कि डाक्टर किशोर मृदुभाषी एवं गरीबो के दुःख दर्द को अपना दुख दर्द समझते थे।  गुजरात से आयी  प्रख्यात कवित्री हिना देसाई ने अपने गीत के  माध्यम से लोगो को खूब गुदगुदाया । हिना देसाई ने अपनी कविता के माध्यम से महिलाओं के महत्व एवं कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, राष्ट्र धर्म पर लोगो जागरूक किया। मुशायरे की कड़ी में शादाब आज़मी ने  "कहीं पे राम लिखा है कहीं पे रहमान लिखा है - कहीं लिखा है गीता कहीं पे कुरआन लिखा है" मुसलमान और हिन्दू कह के हमकों बांटने वालों हमारे दिल की हर धड़कन पे हिंदुस्तान लिखा है। पेश किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूँज उठा। शायर  रज्जब अली ने आशिक और माशूका के बीच प्रेम पर शेर पेश किया। हास्य कवि अय्यूब वफ़ा, दिल खैरा बादी, शाह खालीद, साजिद प्रतापगढ़ी, रज्जब अली शेरवानी, सैय्यद नक्कास, सज्जाद लखीमपुरी, साजिद  शम्शी, रफीक गड़बड़, परवेज खान आदि शायरों ने अपनी रजनाओ को पेश कर लोगो के दिल को जीत लिया। श्रोताओं ने करतल ध्वनि से लोगो का स्वागत किया। अध्यक्षता हरिमन्दिर पाण्डेय व संचालन अय्यूब वफ़ा और रज्जब अली ने संयुक्त रूप से किया। राजेश यादव ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर मोहम्द नोमन, वसीऊल हसन, प्राचार्य राजेश यादव, सखावत हुसैन, आशुतोष त्रिपाठी, प्रधान डॉ सुभाष यादव, रामकुमार यादव, डॉ उदय भान यादव, हसनैन, राजिक, मोहमद अकमल, संतीश सिंह थे।

Comments