जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने विद्यार्थियों को दिया उज्जवल भविष्य का मंत्र

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने विद्यार्थियों को दिया उज्जवल भविष्य का मंत्र 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                                     जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए "एंपावरिंग यूथ" प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया  गया। करीब पांच घंटे से ज्यादा चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन तलीमाबाद, सबरहद स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज में किया गया । जेसीआई इंडिया के नोम कोऑर्डिनेटर और मंडल प्रशिक्षक जेसी रूपेश जायसवाल ने करीब 80 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। 
संस्था अध्यक्ष जेसी डॉ. रुचि मिश्रा ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा पूरे देश में विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य की उज्जवल राह दिखाने और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षक जेसी रूपेश ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य और कैरियर का मार्ग प्रशस्त करने वाली चाभी दी। उन्होंने कुछ टिप्स बताए, जिस पर अमल करके सफलता और सुकून दोनों हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर ही देश की बागडोर  है। इसके लिए शारीरिक, सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक रूप से समृद्ध और स्वस्थ होना होगा ।
कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शाहिद नईम ने अपने संबोधन में जेसीआई शाहगंज शक्ति के इस पहल की सराहना किया और कहा कि इस ट्रेनिंग से छात्रों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। अंत में कार्यक्रम संयोजक जेसी संगीता तिवारी व सचिव जेसी डॉ अनामिका मिश्रा ने संयुक्त रूप से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष जेसी रीता जायसवाल, रियाज़ अहमद, हसन रिज़वान अहमद, मोहम्मद अरशद खान, डॉ आनंद सिंह समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments