जौनपुर : मासूम को छोड़कर अज्ञात महिला ट्रैक पर लेटी, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

जौनपुर : मासूम को छोड़कर अज्ञात महिला ट्रैक पर लेटी, मौके पर हुई दर्दनाक मौत


ट्रेन के गेट पर बैठ कर यात्रा कर रहा युवक गिरकर गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
         नगर के पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग स्थित पुलिया के समीप एक अज्ञात महिला अपने मासूम को छोड़कर ट्रैक पर किसान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने लेट गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सिधाईं रेलवे क्रासिंग के समीप एक युवक ट्रेन से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगर के पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग स्थित पुलिया के समीप एक 28 वर्षीय अज्ञात महिला शनिवार की दोपहर अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ ट्रैक की तरफ पहुंची। जौनपुर से शाहगंज की ओर आ रही किसान एक्सप्रेस को देखकर मासूम को छोड़कर ट्रैक पर लेट गयी। जिसमें महिला के सिर में गम्भीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उसके मासूम बच्चे को एक परिवार के सुपुर्द करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ किसान एक्सप्रेस ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा युवक असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। गम्भीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उक्त घायल युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ने अपना नाम अशोक कुमार शर्मा (22) पुत्र निवासन निवासी मेधा थाना जगमण्डी बिहार बताया।

Comments