जौनपुर : प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उनकी पहचान कर उसे निखारने की - डा. शाहनवाज खान
सही ज्ञान, सकारात्मक सोच व सहज आचरण ही सफलता की सीढ़ी है - शिक्षाविद डा. निरंजन मुखर्जी
रॉयल कोचिंग संस्था लखनऊ के तत्वाधान में ईडन पब्लिक स्कूल सबरहद में सेमिनार का आयोजन
शाहगंज।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
गांवो में भी प्रतिभा छिपी हुई है। हर हुनरमंद इन्सान बेरोजगार नही होता है। हर व्यक्ति के अन्दर कोई-कोई न प्रतिभा छिपी हुई है। बस उसे समय से निखारने की जरूरत है। जिसमे महिलाये भी पीछे नही है उक्त बातें रॉयल कोचिंग लखनऊ के डॉयरेक्टर डॉ. शहनवाज खान ने क्षेत्र के ईडन पब्लिक स्कूल सबरहद में आयोजित एक सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि कही। शिक्षा जागरूकता व उसके बढ़ावा के लिए रविवार की सुबह रॉयल कोचिंग संस्था लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्र के ईडन पब्लिक स्कूल सबरहद में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के छात्र व अभिभावको ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
सेमिनार के विशिष्ठ अतिथि इंजीनियर मेराज़ खान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज की आबादी 22 फीसदी है और सरकारी सेवाओं में मात्रा 2 फीसदी ही है। उनको अपनी सोच बदलनी होगी। और ऐसे में शिक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करना चाहिए। जिससे वे भी स्वरोजगार बन सके। शिक्षाविद डॉ. निरंजन मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों को परिजन द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हर एक सफल व्यक्ति के अन्दर तीन चीज होती है जो सही ज्ञान, सकारात्मक सोच, व सहज आचरण जिसके बदौलत व्यक्ति सफल हो सकता है। यह एक अमूल्य चीज होती है जिससे कभी बांटा भी नही जा सकता है।
इसके अलावा सेमिनार को प्राचार्य डॉ तबरेज आलम, तनवीर हैदर व प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में आयोजक ईडन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परवेज़ आलम भुट्टो ने आगतुंको के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणांचल के अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रो को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कॉलेज प्रांगण में निःशुल्क कोचिंग आई. आई. टी. ,जे.
ई. ई. , नीट, अन्य कोर्स के लिए 50 छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
सरकारी योजना के तहत प्रत्येक छात्रों को 2500 प्रति माह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। जिससे ऐसे छात्रों को आगामी पढ़ाई सुगम हो सके। उन्होंने बताया कि जब यहाँ के बच्चे किसी मेट्रो सिटी में तैयारी के लिए सोचते है तो कुछ पैसे के अभाव में नही जा पाते। जिससे उनकी पढ़ाई का सपना नहीं पूरा हो पाता है। जिसको ध्यान में रखते हुए ऐसे छात्रों के लिए कॉलेज में निःशुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे उनका भी भविष्य उज्ज्वल हो सके। कॉलेज के प्रधानाचार्य नजरुल इस्लाम सभी अतिथि को बुके देकर सम्मान किया।
इस दौरान एडवोकेट शकील अहमद, मौलाना अब्दुल वहिद कासमी, मो. साकिब, पूर्व प्रधान इमरान अहमद, तलत रिज़वी, मो. आरिफ, डॉ. नैय्यर आज़म व कोचिंग के संरक्षक नसीम अहमद खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment