जौनपुर : जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग से रेलवे स्टेशन पर मची खलबली

जौनपुर : जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग से रेलवे स्टेशन पर मची खलबली


गंदगी फैलाने, अवैध पार्किंग, अवैध वेंडर व किन्नरों द्वारा अवैध वसूली करने वालों की गयी गिरफ्तारी 

जौनपुर। 
फूलकुमार प्रजापति
तहलका 24x7
             स्थानीय जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अचानक चेकिंग से यात्रियों में खलबली मच गयी। सघन चेकिंग अभियान मे स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले,अवैध वेंडर, अवैध पार्किंग करने वाले एवं यात्रियों से जबरन रुपया वसूलने वाले किन्नरों पर भी कार्रवायी की गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को उप निरीक्षक रणजीत कुमार श्रीवास्तव व का. दिनेश भारती आरपीएफ एएसआई सुग्रीम सिंह कां. जफर खान द्वारा परिसर में विशेष अभियान चलाया गया जहाँ स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले चार युवकों रजा अस्करी पुत्र सत्तार खान निवासी अर्जनपुर थाना खेतासराय जौनपुर, इमरान पुत्र कयास अली निवासी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, मोहम्मद मिशन पुत्र समीर हसन निवासी बब्बर खां थाना सरायख्वाजा जौनपुर व मोहम्मद कासिम पुत्र वकार हुसैन निवासी बब्बर खां थाना सरायख्वाजा जौनपुर को 145(बी) रेलवे एक्ट के तहत पाबंद किया गया।                                    वहीं अवैध वेंडर अभिषेक बरनवाल पुत्र श्याम बिहारी बरनवाल पांडेपुर नई बस्ती थाना कैंट को ट्रेन नंबर 19321 के स्लीपर कोच S 6 में अवैध रूप से खाना बेचते समय पकड़ कर रहा धारा 144 रेलवे एक्ट के तहत पाबंद किया गया। गाड़ी नं 11059 गोदान एक्सप्रेस के कोच संख्या सीआर 6 जी एस में दो किन्नर दिव्या सिंह पुत्री रमाकांत सिंह मोहल्ला ताड़तला जौनपुर, शीला तिवारी पुत्री राकेश तिवारी मदारपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर को 135 व 120 रुपए के साथ पकड़ कर रेलवे एक्ट की धारा 144 (बी) के तहत पाबंद किया गया तथा स्टेशन के बाहर एक आटो यूपी 62 टी 8977 के ड्राइवर उपेंद्र सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह निवासी शुकुलपुर थाना जफराबाद को धारा 159 में चालान किया गया। छह अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसे निजी मुचलके पर माननीय न्यायाधीश के समक्ष रिहा कर दिया गया। 

#  भटकी भतीजी पा खुश हुआ चाचा 

   
जौनपुर जंक्शन पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बालिका संदिग्धा अवस्था में मिलने पर पूछताछ की गयी जिससे पता चला कि बालिका घर से नाराज होकर स्टेशन चली आयी बालिका द्वारा बताए गए पते पर जीआरपी थाना प्रभारी अतुल्य पांडेय, एसआई बलवंत द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से उक्त बालिका को उसके घर पहुंचाया गया। जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के अहरौरा गाँव निवासी लड़की के चाचा प्रेमचंद गुप्त पुत्र स्व. बासदेव गुप्त अपनी भतीजी को पाकर खुश हो गये उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरे भाई की लड़की काजल पुत्री स्व. प्रवीन्द्र गुप्ता नाराज होकर चली गयी थी।

Comments